Breaking News

सीएम ने 1.30 बजे शिवपुर हैड पर सिंचाई तंत्र का निरीक्षण किया

श्रीगंगानगर के पदमपुर -सूरतगढ़ बाइपास स्थित विंडसर रिसोर्ट के कार्यक्रम के बाद सीएम का काफिला करीब 1.30 बजे शिवपुर हैड पर पहुंचा। यहां पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिवपुर हैड और उसके मानचित्र को देखा। यहां पर उन्होंने महाराजा गंगा सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सीएम ने शिवपुर   हैड पर किसान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान गंगनहर के  प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविन्द सिंह गिल  सहित अन्य किसान अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन दिए। सीएम यहां स्कूल के बच्चों से भी मिले और उन्हें टॉफियां बांटी। इस दौरान सीएम ने यहां भोजन किया।

No comments