Breaking News

जयपुर में दो कैफे पर पुलिस ने मारी रेड: हुक्का पीते मिले युवा, मुंह छिपते आए नजर

जयपुर में दो कैफे पर रविवार रात बजाज नगर थाना पुलिस ने रेड मारी। पुलिस कार्रवाई के दौरान कैफे में हुक्का पीते मिले युवक मुंह छिपाते नजर आए। पुलिस ने दोनों कैफे के मैनेजर को अरेस्ट कर भारी संख्या में हुक्का सामान बरामद किया है। हुक्का पीते मिले युवाओं का चालान किया गया।
एसएचओ (बजाज नगर) ममता मीना ने बताया- टोंक रोड पर स्थित डीओना कैफे और मकरी कैफे पर रविवार रात रेड मारी गई। पुलिस की दो टीमों ने एक साथ दोनों कैफे पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों कैफे में बड़ी संख्या में युवा हुक्का पीते मिले। पुलिस को देखकर हुक्का पी रहे युवा मुंह छिपते नजर आए। पुलिस ने दोनों कैफे के मैनेजरों को अरेस्ट किया।

No comments