Breaking News

जैसलमेर में सैलानियों को परेशान करते 2 लपके गिरफ्तार

जैसलमेर पुलिस ने ऑपरेशन वेलकम के तहत कार्रवाई करते हुए 2 लपकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लपके सैलानियों का पीछा कर उनको अपनी होटलों में ले जाने के लिए परेशान कर रहे थे। शहर कोतवाल प्रेमदान की टीम ने कार्रवाई करते हुए भाय खान, निवासी इसानियो का गांव हाबुर को पकड़ा।
वहीं सम थानाधिकारी सुरजाराम की टीम ने मुबीन खान, निवासी सगरो की बस्ती सम को गिरफ्तार किया। दोनों सैलानियों को होटल व रिसोर्ट में ले जाने के लिए परेशान कर रहे थे। दोनों को पकड़कर थाने लाया गया जहां पर्यटन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

No comments