साइबर क्रिमिनल को सप्लाई 300 मोबाइल सिम, दो गिरफ्तार
जोधपुर पुलिस ने अनपढ़ मजदूरों के नाम से अनगिनत मोबाइल सिम लेकर साइबर क्रिमिनल्स को सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एयरटेल और वीआई की सिम बेचने वाला रिटेलर मोबाइल शॉप संचालक है।
दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 104 सिम कार्ड, 31 मोबाइल फोन, 2 फिंगर प्रिंट स्कैनर, 1 चेक बुक, 5 एटीएम कार्ड, 9 हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक, आधार, पैन कार्ड और हिसाब की डायरी भी बरामद की है। फर्जी तरीके से जारी करीब 300 मोबाइल सिम में से 33 सिम से देश के विभिन्न इलाकों में 38 शिकायत दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें 50 लाख रुपए से ज्यादा की साइबर फ्रॉड की वारदात होना सामने आया है।
डीसीपी (वेस्ट) राजर्षि राज वर्मा ने बताया- साइबर क्रिमिनल्स के नेटवर्क को तोडऩे के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

No comments