Breaking News

दिल्ली पुलिस एएसआई और पत्नी की सड़क हादसे में मौत

राजगढ़ अलवर एक्सप्रेस-वे पर उनकी स्कोर्पियो पंक्चर हो गई थी। जिसका टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसा सोमवार सुबह 7 बजे अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के चैनल नंबर 135 पर हुआ।
रैणी थाने के एएसआई मनोज कुमार ने बताया- रामनगर, कोटखावदा जयपुर निवासी कालूराम मीणा और उनकी पत्नी धापू देवी के साथ जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में अलवर के पास रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी स्कॉर्पियो का टायर पंक्चर हो गया था।
इस पर एएसआई ने गाड़ी को हाईवे के किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया, जबकि उनकी पत्नी कार के अंदर ही बैठी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई एक टाटा हैरियर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एएसआई कालूराम मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रैणी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

No comments