Breaking News

जयपुर में बिजनेसमैन की ऑडी कार में लगाई आग

जयपुर में घर के बाहर खड़ी बिजनेसमैन की ऑडी कार में बदमाश ने आग लगा दी। आग के कारण कार पूरी तरह कबाड़ में बदल गई। करणी विहार थाना पुलिस ने रविवार रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाश की तलाश कर रही है।
एसएचओ (करणी विहार) महावीर यादव ने बताया- करणी विहार इलाके में रहने वाले राजेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राजेश का कार बाजार का बिजनेस है। शनिवार रात को उन्होंने अपनी ऑडी कार घर के बाहर रोड किनारे खड़ी की थी। देर रात करीब 1:30 बजे कार से आग की लपटे उठने लगी। आग लगने का पता चलने पर बिजनेसमैन के परिवार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

No comments