अंतिम संस्कार में मच गई भगदड़, मधुमक्खियों के हमले से घायल गए लोग
कोटा के चेचट कस्बे में अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने अर्थी को छोड़कर इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कई लोग हमले में घायल हो गए। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शी गोपाल शर्मा ने बताया बताया कि मधुमक्खियों ने एक दिन में दो बार अलग अलग जगहों पर हमला किया है। जिसमे करीब 15 से 16 लोगों को डंक लगे है। शनिवार सुबह रावताभाटा रोड़ स्थित मुक्तिधाम पर शव यात्रा पहुंची थी। जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई, लेकिन फिर भी 7 से 8 लोग घायल हो गए।

No comments