Breaking News

अजमेर में बनेगा पहला गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन

अजमेर डिस्कॉम में पहला गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन बनेगा। यह 132 केवी का होगा और इसके ऊपर दो मंजिला भवन बनेगा, जिसमें कई दफ्तर संचालित होंगे। इसके निर्माण से कंज्यूमर को भी राहत मिलेगी।
जगह की कमी के चलते यह निर्णय किया गया है। इसमें जगह दस गुना कम चाहिए। सौ करोड़ की लागत आएगी और राजस्थान प्रसारण निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के. जारवाल ने बताया कि इसके लिए सात किलोमीटर अंडर केबल भी डाली जाएगी। हाथीभाटा में वर्तमान भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा।

No comments