Breaking News

सविता को सरकार की ओर से अभी तक कोई सहायता नहीं देना गंभीर चिंता का विषय: किरोड़ी

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के ही मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले में घुसे एक वाहन को रोकते के प्रयास में जान गंवाने वाले एएसआई सुरेन्द्र कुमार की पत्नी सविता ओला को अभी तक सरकार की ओर से कोई सहायता प्रदान नहीं करने को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
राज्य के कृषि मंत्री डा मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर यह मांग की और रविवार को वह श्रीमती सविता ओला को साथ लेकर पुलिस महानिदेशक यू आर साहू से भी मिले। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि वह डीजी साहब से मिलकर आये हैं और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भी श्री सुरेन्द्र कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर आये थे।

No comments