सोलर पैनल के लिए नहीं देना पड़ेगा आवेदन शुल्क: सरकार ने आवेदकों को दी राहत
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आवेदन करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल के लिए आवेदन करने पर अब न तो आवेदन शुल्क देना होगा और न ही अमानत राशि और मीटर चार्ज देने की जरूरत पड़ेगी। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने इसका आदेश जारी किया है।
झुंझुनूं समेत प्रदेशभर के करीब 5 लाख उपभोक्ताओं के लिए यह फायदेमंद रहेगा। सोलर पैनल लगाने में झुंझुनूं जिला प्रदेश में 9 वें स्थान पर है। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के आदेश के अनुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रदेश में 5 लाख घरों की छतों पर सौर विद्युत संयंत्र लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रक्रिया को सरल किया है।

No comments