बैंक में 9-करोड़ का गबन, टंकी पर चढ़े 20 लोग
श्रीगंगानगर जिले के एक बैंक में हुए करीब 9 करोड़ के गबन के विरोध में 20 खाताधारक पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनमें चार महिलाएं भी हैं। मामला जैतसर के 3 जीबी ग्राम सेवा सहकारी समिति मिनी बैंक का है। ये लोग श्रीकृष्ण गोशाला के पास श्मशान घाट में बनी ओवरहेड टंकी पर चढ़े हैं। इनकी मांग है कि सभी अकाउंट होल्डर को उनके पैसे मिलने चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और उनकी संपत्ति कुर्क की जाए।
दरअसल, अक्टूबर 2024 में जांच के दौरान बैंक में 8.97 करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया था। जांच में पाया गया कि यह सिलसिला साल 2014 से चल रहा था।
जांच के दौरान 444 खाताधारकों से जानकारी प्राप्त की गई। जिनकी कुल जमा पूंजी 9.75 करोड़ रुपए थी, लेकिन कुछ खाताधारक अब भी अपनी जानकारी देने के लिए उपस्थित नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण जांच अब भी जारी है।

No comments