पाक महिला बॉर्डर पार कर भारत में घुसी
अनूपगढ़ सेक्टर से लगती भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पार करके भारतीय सीमा में घुसी पाकिस्तानी महिला को सीमा सुरक्षा बल के चौकस जवानों ने दबोच लिया। बीएसएफ ने अनूपगढ़ में विजेता पोस्ट के निकट से पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया। 32 वर्षीय महिला ने पाकिस्तान वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी बॉर्डर पर पहुंच गई थी।
जानकारी के अनुसार विजेता पोस्ट पर सोमवार सुबह करीब 6.55 बजे एक महिला तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला ने भारत में शरण मांगी है। महिला ने दावा किया है कि अगर वह पाकिस्तान लौटती है तो उसे मार दिया जाएगा।

No comments