Breaking News

गरडदा डैम से 44 गांवों को मिलेगा पानी, वन्य जीव बोर्ड ने दी मंजूरी

बूंदी की गरडदा सिंचाई परियोजना को केंद्रीय वन्य जीव बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। वन विभाग की आपत्तियों का निस्तारण नई दिल्ली में आयोजित बोर्ड की बैठक में किया गया। इस परियोजना से बूंदी तहसील के 44 गांवों की 9,161 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। परियोजना का फायदा सिंचाई तक ही सीमित नहीं है। इससे 111 गांवों और 98 ढाणियों को पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी।

No comments