जैसलमेर में बिजली विभाग ने वसूले 1.53 करोड़ रुपये
जोधपुर डिस्कॉम का जैसलमेर शहर में वसूली अभियान जारी है। मार्च महीने में रिकवरी का काम लगातार जारी है। बिजली के बिल व बकाया नहीं भरने वालों के बिजली के कनेक्शन भी लगातार काटे जा रहे हैं। जैसलमेर शहरी उपखंड में एईएन प्रदीप कुमार बारुपाल के निर्देशन में राजस्व वसूली अभियान जारी है।
बकाया राशि नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। रविवार को 138 उपभोक्ताओं से संपर्क कर 1 करोड़ 53 लाख रुपए की बकाया राशि वसूली गई। 5 लाख 81 हजार रुपए बकाया रहने पर 11 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।

No comments