Breaking News

मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

बांसवाड़ा में गर्मी के मौसम के मद्देनजर लू-तापघात एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मामले में प्रदेशभर में अधिकारियों को प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ तैयारियां करने और प्रदेशभर में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है। इसके लिए मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए कूलर-पंखों और पीने की पानी की उपलब्धता पर विशेष फोकस किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए।

No comments