जयपुर में हुड़दंग-स्टंटबाजी करने वाले 14 युवकों पर एक्शन
जयपुर नॉर्थ जिला पुलिस ने बाइक और कार से स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ये लोग बाइक और कार से स्टंट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 वाहनों को जब्त किया गया। डीसीपी वेस्ट राशि डोगरा ने बताया कि जयपुर के नॉर्थ जिले में कुछ युवकों ने बिना किसी अनुमति के बाइक और कार से स्टंट करते हुए रैली निकाली। इस पर एडिशनल डीसीपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित और बजरंग सिंह शेखावत के सुपरविजन में सभी एसीपी और सीआई को कार्रवाई करने के आदेश दिए।

No comments