Breaking News

बीएमएस की कलक्ट्रेट पर महा आक्रोश सभा

वर्तमान स्थिति में मजदूरों के हितों की रक्षा एवं कई मांगों को लेकर महा आक्रोश सभा का आयोजन श्रीगंगानगर  जिला कलक्ट्रेट के समक्ष किया गया।
आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए ने वक्ताओं ने कहा कि वंचित परिवार के सरकार की योजना का लाभ मिलना चाहिए, जबकि इस ओर सही ढंग से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बजरी, रेता, मिट्टी ढोने, भवन निर्माण करने वाले सभी श्रमिकों को श्रमिक कार्ड बनाया जावे ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिकों के हितों को अनदेखा किया जा रहा है। कुछ नेता व राजनेता संगठन चलाना चाहते हैं। मजदूर हित की कोई बात नहीं की जाती है। जो मजदूर भारत का भविष्य बनाता है उन्हें अनदेखा किया जाता है। जबकि मजदूर अपनी मांगों के साथ पर्यावरण और आमजन को भी ध्यान में रखता है। आरोप लगाया कि आज बजरी माफियाओं के खिलाफ कोई नहीं बोल रहा है।

No comments