पंजाब का बदमाश श्रीगंगानगर में गिरफ्तार, डीएसटी की कार्यवाही
श्रीगंगानगर में डीएसटी प्रथम की टीम ने बीती रात पुरानी आबादी पुलिस थाना के निकट पंजाब के एक बदमाश को लोडेड पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को पुरानी आबादी पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने पंजाब पुलिस से भी सम्पर्क साधा है।
जानकारी के अनुसार डीएसटी प्रभारी रामविलास बिश्रोई के नेतृत्व में डीएसटी ने स्कार्पियो गाड़ी में सवार पंजाब के फिरोजपुर की टीबा बस्ती निवासी सेवा सिंह को दबोच लिया। उसके कब्जा से एक पिस्टल व पांच कारतूस व दो खाली खोल बरामद किये।

No comments