Breaking News

किराये की गाड़ी पर हमला, चालक जान बचा कर भागा

अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अजीत सिंह ढाणी के निकट एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के बाद चालक पर हमला करके घायल कर दिया। चालक ने मौके से भाग कर जान बचाई।
पुलिस के अनुसार चक 21 जीबी निवासी तोता सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरी अर्टिका गाड़ी किराये पर चलती है। गाड़ी पर नरेश कुमार ड्राइवर है। 15 मार्च को सुबह चार बजे मेरी कार को सुखचैन सिंह अपने ससुराल चक 13 एपीडी जाने के लिए किराये पर लेकर गया था।
गाड़ी को ड्राईवर नरेश कुमार चला रहा था गाड़ी अजीत सिंह की ढाणी के निकट पहुंची, तो प्रगट सिंह, देवेन्द्र सिंह दोनों पुत्र जीत सिंह, बंटी निवासी चक 13 एपीडी व 10-15 अन्य अज्ञात लोग ट्रेक्टर लेकर आये। इन लोगों ने ट्रेक्टर से गाड़ी में टक्कर मार कर गाड़ी को रूकवा लिया। हमलावरों ने चालक नरेश कुमार पर हमला कर दिया। गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

No comments