Breaking News

प्रदेश में 15 अप्रेल से बदलेगा अदालतों का समय

राजस्थान हाईकोर्ट व प्रदेश की सभी लोअर कोर्ट का समय ग्रीष्मकाल 15 अप्रेल से 27 जून तक की अवधि के लिए बदल जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेंद्र व्यास ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। ग्रीष्मकाल अवधि के दौरान हाईकोर्ट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसी तरह अधीनस्थ न्यायालय का समय भी सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ न्यायालय के ऑफिस का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इन कोर्ट के पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 से 8 बजे और दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक अपने चैंबर्स में कार्य करेंगे।

No comments