पाली कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष बंजारा बने रेवदर विस प्रभारी
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर पाली कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा को सिरोही जिले की रेवदर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिनका काम कांग्रेस को ब्लॉक मंडल और बूथ स्तर तक जाकर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोडऩा और प्रत्येक लेवल तक की पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचाना रहेगा।
No comments