Breaking News

समुद्र में सुनीता का डॉल्फिन ने किया शानदार स्वागत

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं।
पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे इन अंतरिक्ष यात्रियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उनका स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक फ्लोरिडा के समुद्री तट पर उतर गया। भारतीय समयानुसार, यह लैंडिंग बुधवार तड़के हुई।
नासा की टीम अपने अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोट के साथ वहां मौजूद थी। इस दौरान समुद्र में एक आकर्षक दृश्य भी देखने को मिला, जब सुनीता विलियम्स के कैप्सूल के चारों ओर डॉल्फिन का एक झुंड तैरता नजर आया, मानो वे इस ऐतिहासिक वापसी का स्वागत कर रही हों।

No comments