सैकड़ों ने लगाई सांवरा सेठ के दरबार में हाजिरी
श्रीगंगानगर जिले के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित सांवरा सेठ मंदिर में शनिवार को अमास्या के उपलक्ष्य में मेला भरा। सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्तों ने सांवरिया सेठ के दरबार में हाजिरी लगाकर मन्नतें मांगी। उन्होंने सभी की खुशहाली की कामना की। जिले के रायसिंहनगर, केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, सादुलशहर, सूरतगढ़, पदमपुर सहित कई जगह के भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर हाजिरी लगाई। मंदिर में मेले के मद्देनजर व्यवस्थाएं की गईं। सेवादारों को व्यवस्था के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। सेवादारों ने भक्तों को क्रमवार तरीके से मंदिर में प्रवेश करवाया।
सेवादार अनिल सरावगी ने बताया कि सुबह गायों को सवामणी की सेवा के साथ शुरुआत की गई। सुबह सात बजे से नौ बजे तक गौमाता को फ्रूट, दलिया और चारे की सवामणी लगाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौमाता की सेवा की।

No comments