Breaking News

आधी रात को होटल से कॉलगर्ल लेकर कमरे में पहुंचे युवक से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

फिरोजपुर जिले के जीरा शहर से रविवार देर रात कार द्वारा श्रीगंगानगर आया एक युवक रविंद्र पथ पर मटका चौक के नजदीक एक होटल से कॉलगर्ल लेकर पुरानी आबादी थाना के नजदीक मल्टीपर्पज स्कूल ग्राउंड के पीछे एक कमरे में पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस का कहना है कि युवक के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और पांच जीवित कारतूस बरामद हुए हैं। उसके विरुद्ध पुरानी आबादी थाना में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर मिली कॉलगर्ल को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक सेवासिंह फिरोजपुर जिले के शहर जीरा की टिब्बा बस्ती का निवासी है। उस पर पंजाब में मारपीट करने के 5-6 मुकदमे दर्ज हैं।

No comments