टायर फटने से बेकाबू रोडवेज बस ई-रिक्शा से टकराई, पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़-घड़साना हाईवे पर टायर फटने से बेकाबू हुई रोडवेज बस और ई-रिक्शा की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई। अनूपगढ़ एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया-हादसे में ई-रिक्शा ड्राइवर छिन्द्र सिंह और उसके बेटे जसप्रीत सिंह और मनवीत सिंह की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया-नेशनल हाईवे-911 पर गांव 23 ए मोड में सोमवार दोपहर 1 बजे यह हादसा हुआ। इस दौरान रोडवेज बस और ई-रिक्शा की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने छिन्द्र सिंह और जसप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अन्य 3 घायलों को गंभीर हालत में सूरतगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान मनवीत सिंह की रास्ते में मौत हो गई। एक का इलाज अनूपगढ़ में चल रहा है।

No comments