बॉर्डर पारकर आई युवती ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार
श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ सेक्टर में सोमवार सुबह एक पाकिस्तानी युवती अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गई, जिसे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया। लगभग 33 वर्षीय यह युवती हुमायरा पाकिस्तान के अशांत राज्य बलूचिस्तान की रहने वाली है। उसके पास एक मोबाइल फोन मिला है। उसने सोने के जेवरात पहने हुए थे। उससे खुफिया एजेंसियों द्वारा कड़ी पूछताछ की जा रही है। उसने वापस पाकिस्तान जाने से इनकार किया है। वह पाकिस्तान में अपनी जान को खतरा बता रही है। कथित रूप से उसने भारत में रहने की शरण मांगी है।
पुलिस एवं खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ सेक्टर में युवती बॉर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र में लगभग 50 मीटर अंदर आ गई। वह तारबंदी के समीप कहीं छुपकर बैठ गई। दिन उगने पर बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम जब जीरो लाइन पर गश्त कर रही थी, तब उसे भारतीय क्षेत्र में किसी के प्रवेश करने के पद चिन्ह दिखाई दिए। पदचिन्ह का पीछा करते हुए पुलिस ने उक्त युवती को पकड़ा लिया।

No comments