Breaking News

चार युवकों को पांच पांच वर्ष कठोर कारावास की सजा

श्रीगंगानगर में पोक्सो एक्ट मामलों की विशेष अदालत संख्या 2 के न्यायाधीश ने रात्रि के समय एक नाबालिग लड़की को अगवा कर गलत हरकतें करने के आरोप में  चार युवकों को 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। सभी युवकों को भारी अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थ दंड अदा नहीं करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विशिष्ट लोक अभियोजक हरवीरसिंह बराड़ ने बताया कि जिले के समेजा कोठी थाना में 5 नवंबर 2023 को एक महिला ने रिपोर्ट देकर चार युवकों पर चार-पांच नवंबर की रात्रि 11:30 बजे उसकी नाबालिग बेटी को एक नर्सरी में तथा फिर एक घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।

No comments