पुलिस का सुरक्षा सखी पखवाड़ा आरंभ
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरू करने तथा सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा सुरक्षा सखी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत श्रीगंगानगर महिला थाना में सोमवार को सुरक्षा सखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिला थाना के सीएलजी मेंबर तथा काफी संख्या में महिलाएं, युवतियां तथा बालिकाएं शामिल हुईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुधा पलावत ने बताया कि 31 मार्च तक यह पखवाड़ा मनाया जाएगा।
महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुमन जयपाल ने संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनसे संबंधित कानून तथा प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि वह अपने-अपने गली मोहालों में घर-घर जाकर महिलाओं और बालिकाओं से संपर्क करें उन्हें भी उनके कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दें।

No comments