Breaking News

ग्रामीणों का एचटी लाइन के खिलाफ प्रदर्शन, एसई को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं के देरवाला क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने एसई से ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार किलोवॉट की एचटी लाइन मुख्य सड़क से पहाड़ी स्थित क्रेशर तक लोगों के रास्ते और घरों के ऊपर से गुजर रही है, जो खतरे का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि पोल सड़क सीमा में लगने से आवागमन बाधित हो रहा है और घरों की सुरक्षा को खतरा है। पहले भी अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद, ठेकेदार ने आपत्तियों को नजरअंदाज किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ज्वाला प्रसाद, राजेन्द्र अवाना, राजेश बेनीवाल, संदीप, गिरधारी लाल, जगदीश, महेश हर्षवाल, रणवीर, महेंद्र, श्रीराम, रोहिताश, सुभाष, अनिल आदि शामिल थे।

No comments