Breaking News

राजस्थान में अनार व अंगूर से भी महंगा बिक रहा नीबू

सवाईमाधोपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में गर्मी बढऩे के साथ ही अब नींबू के भाव चढऩे लगे हैं। पिछले एक पखवाड़े में नीबू के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि जिले में नीबू के भाव अनार, अंगूर और नारंगी से भी ज्यादा हो गए है। यहां बजरिया सब्जी मण्डी में इन दिनों 200 रुपए किलो की दर से नींबू बिक रहा है। उधर, गर्मी के कारण नींबू की मांग बढ़ गई है और वर्तमान में बाहर शहरों से नीबू मंगाया जा रहा है।

No comments