Breaking News

नवरात्रा में 9 दिन तक जलेंगे 5100 अखंड दीपक, 800 टीन तेल का होगा उपयोग, 120 फीट लंबी गुफा में सजेगा माता का दरबार

इस साल 30 मार्च से शुरू ग्रीष्म नवरात्रा व नव संवत्सर पर्व धर्मनगरी भीलवाड़ा के भक्तों को खास अनुभव कराएगा। संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज की पहल पर हरिशेवा धाम में महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज के सानिध्य में 5100 अखंड दीपकों का आयोजन होगा। इन दीपकों को 9 दिन तक जलाने में 800 टीन तेल का उपयोग होगा। मंदिर में 120 फीट लंबी गुफा में माता वैष्णो देवी का दरबार सजेगा। राष्ट्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ 25 पंडित दिन-रात इन दीपकों की देखरेख करेंगे। हर जगह स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए मिट्टी के दीपक और शुद्ध मूंगफली के तेल का उपयोग किया जाएगा। नवरात्र के आखिरी दिन 1100 कन्याओं का पूजन कर चुनरी ओढ़ाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

No comments