Breaking News

राजस्थान बास्केटबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गुवाहटी रवाना

असम के गुवाहटी में 18 मार्च से होने वाली 23 वर्षीय राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान की टीम रवाना हो गई है। डीडवाना में आयोजित समापन समारोह में राजस्थान सरकार ने खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि बास्केटबॉल को डीडवाना-कुचामन जिले के पंच गौरव में शामिल किया गया है। राजस्थान की महिला टीम में अजमेर, हनुमानगढ़, जयपुर, सीकर, जोधपुर, चित्तौड़, भीलवाड़ा और झुंझुनू की 12 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं पुरुष टीम में गंगानगर, जैसलमेर, सीकर, जयपुर, पाली और जोधपुर के 11 खिलाड़ी हैं।

No comments