Breaking News

जयसमंद सेंचुरी में कैफेटेरिया, जिप लाइन व इको ट्रेल बनाने की तैयारी

उदयपुर से 50 किमी दूर स्थित जयसमंद सेंचुरी में इको टूरिज्म के तहत जिप लाइन, नई इको ट्रेल, कैफेटेरिया शुरू किए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। कैफेटेरिया सेंचुरी में स्थित झूमर बावड़ी और रूठीरानी महल पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही झूमर बावड़ी में एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जीप लाइन, वॉक ट्री आदि चीजें तैयारी की जाएंगी। अभी सेंचुरी में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। कैफेटेरिया को ईडीसी (वन सुरक्षा समिति) के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

No comments