Breaking News

बेनीवाल बोले: किरोड़ी को विभाग में कुर्ता दिया, पायजामा नहीं

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी किरोड़ीलाल मीणा को बहुत अपमानित कर रही है। उन्हें डिपार्टमेंट ऐसा दिया कि जैसे कुर्ता-पायजामा में से कुर्ता दे दिया और पायजामा रख लिया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर बेनीवाल ने कहा कि डोटासरा किसी दूसरे प्रदेश में जाकर गमछा हिलाएं तो लोग वोट देंगे। वहां के सीएम भी बन सकते हैं। राजस्थान में उनके लिए कोई वैकेंसी नहीं है। आरएलपी प्रमुख बेनीवाल रविवार को बाड़मेर में होली स्नेह मिलन समारोह में संबोधित कर रहे थे।

No comments