Breaking News

अब नहीं होंगे सरकारी स्कूलों में उप प्राचार्य, पद को डाइंग कैडर करने की तैयारी

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब उप प्राचार्य नहीं होंगे। शिक्षा विभाग ने उप प्राचार्य पद को डाइंग कैडर घोषित करने की तैयारी कर ली है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उप प्राचार्य के पद सृजित किए थे, जिन्हें अब भाजपा सरकार ने फिर समाप्त कर दिया है। अब प्राचार्य के रिक्त पदों को उप प्राचार्य को पदोन्नत कर भरा जा सकेगा। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में सृजित किए उप प्राचार्य के पद को डाइंग कैडर घोषित का निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले साल दिसबर में हुई विभाग की समीक्षा बैठक में किया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय उप प्राचार्य के 12421 पद स्वीकृत किए गए थे।

No comments