ई-मित्र से नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान
राजस्थान में नया बिजली कनेक्शन लेना अब पहले से आसान हो गया है। जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम्स ने ई-मित्र एप्लीकेशन को न्यू कनेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (एनसीएमएस) से इंटीग्रेट कर दिया है। इससे नए कनेक्शन के लिए आवेदन से लेकर इंस्पेक्शन और डिमांड नोट जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। अब आवेदकों को डिस्कॉम कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि अब सब-डिविजन कार्यालयों में मैन्युअल फाइल तैयार करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे पेपरलैस सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

No comments