बीकानेर में केइएम रोड पर जूतों की दुकान में आग, लाखों का सामान जला
बीकानेर के केईएम रोड पर स्थित एक जूतों की दुकान में रविवार देर रात आग लग गई। आग से दुकान में रखे लाखों रुपए के जूते-चप्पल जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सामान को बचाया नहीं जा सका। गनीमत रही कि आग के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। रविवार रात दुकान बंद थी। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

No comments