Breaking News

सोनीपत की बहू सविता पूनिया बनीं गोलकीपर ऑफ द ईयर

सोनीपत के किलोहड़ गांव की बहू और भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को गोलकीपर ऑफ द ईयर और प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय हॉकी टीम की इंडियन वॉल का नाम कमाने वाली सविता पूनिया बल्हारा ने अपने कड़े संघर्ष के चलते हर बार सफलता हासिल की है। पूनिया ने लगातार तीसरी बार एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है और दोनों ही पुरस्कार उन्होंने टीम को समर्पित किए हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान पूनिया ने एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है।

No comments