Breaking News

खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के गेहूं में बड़ा घपला

धौलपुर जिले की सरमथुरा नगरपालिका क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को वितरण के लिए आए 461 क्विंटल से अधिक गेहूं का गबन कर खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। डीलर द्वारा चयनित परिवारों को गेहूं वितरण नही किया गया हैं बल्कि दुरुपयोग कर कालाबाजारी की गई हैं।
अब रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक ने आरोपी राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सरमथुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। रसद विभाग धौलपुर के प्रवर्तन निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को सरमथुरा के राशन डीलर अब्दुल राफिर एवं अटैच कोड 9666 की दुकान का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिली थी वहीं, राशन डीलर गायब था।

No comments