मंडी के दोगुने भाव में बिक रहे हैं आम
जयपुर में रत्नागिरी महाराष्ट्र का हापुस आम आया। शहर की अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा दुकानों पर हापुस की बिक्री हो रही है। पिछले साल से बीस फीसदी से अधिक महंगे हापुस को आमजन से दुर कर दिया है। अभी जयपुर में रिटेल भाव 1600 रुपए प्रति दर्जन है। हापुस के साथ सफेदा और सिंदुरी भी बिक रहा है। सफेदा 150-200 रुपए प्रति किलो और सिंदुरी 250-300 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।आम की शुरुआत दक्षिण भारत से होती है। हैदराबाद, वारांगल, केरल से सफेदा और सिंदुरी आता है। इसके बाद रत्नागिरी महाराष्ट: से हापुस आता है। इसके बाद गुजरात से लंगड़ा, केसर और दशहरी आता है। इसके बाद यूपी से चौसा, फजली, लंगड़ा, तोतापुरी, सरोली, दशहरी, नीलम, डांगा जैसी अनेक वैराइटी आती है।-वसीम कुरैशी, रिटेलर संजू फ्रूट सेंटर मुहाना मंडी में आवक शुरू : मंडी में रोजना बीस से पच्चीस टन आम आ रहा है।

No comments