एसआई प्रियंका गोस्वामी एसओजी के बुलावे पर हुई गायब
राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड पोरव की साली प्रियंका गोस्वामी फरार हो गई है। प्रियंका गोस्वामी जैसलमेर पुलिस लाइन में वर्दी में तैनात थी। 18 मार्च को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने महिला ट्रेनी एसआई को पूछताछ के लिए आदेश जारी किया।
गौरतलब है कि मास्टरमाइंड पोरव कालेर से पूछताछ की तो यह जानकारी सामने आई कि करीब 15 से 20 ट्रेनी एसआई को पेपर पढ़ाया था। इसमें उसकी साली की दोस्त मोनिका भी शामिल थी। उसे पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया था, लेकिन प्रियंका गायब हो गई। प्रियंका जैसलमेर से जयपुर के लिए रवाना भी हुई, मगर कल शुक्रवार मार्च को वह गायब हो गई। अब पुलिस और एसओजी प्रियंका की तलाश कर रही है।

No comments