Breaking News

एडीजे विनीता ठाकुर ने किया बौंली थाने का निरीक्षण

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  हाउसिंग विनीता ठाकुर आज बौंली दौरे पर रही। एडीजे विनीता ठाकुर ने सवाई माधोपुर दौरे के बाद बौली थाना परिसर का निरीक्षण किया। दरअसल, कल एसएचलो राधारमन गुप्ता ने बौली थाना परिसर में हो रही सीलन की समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद एडीजी विनीता ठाकुर ने बौंली थाना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी नीलकमल मीणा, डीएसपी प्रेम बहादुर सिंह मौजूद रहे। एडीजी विनीता ठाकुर ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते बौंली थाना परिसर में दर्जनभर स्थान पर जलभराव की समस्या बनी हुई थी।

No comments