Breaking News

आरओ-ईओ एग्जाम कल, 4 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स:26 जिलों में 1318 सेन्टर

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग -चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा- 2022 का पुन: आयोजन कल यानी 23 मार्च को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए करीब 4 लाख 37 हजार कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। अजमेर सहित 26 जिला मुख्यालयों पर 1318 परीक्षा सेन्टर एग्जाम होगा।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवे विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

No comments