Breaking News

सेबी की बड़ी कार्रवाई, फर्जी इन्वेस्टमेंट टिप्स देने वाले 70,000 से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट हटाए

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने सोशल मीडिया पर फैल रही गलत और भ्रामक निवेश सलाह पर सख्त कदम उठाते हुए अक्टूबर 2024 से अब तक 70,000 से अधिक पोस्ट और अकाउंट को हटाया है. सेबी का यह कदम निवेशकों को गुमराह करने वाले कंटेट पर नियंत्रण के लिए उठाया गया है.बाजार नियामक सेबी ने बताया कि वह सोशल मीडिया कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि फर्जी इन्वेस्टमेंट टिप्स और भ्रामक फाइनेंशियल इंफ्लूएंसर  की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.
सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने एसोसिएशन ऑफ रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स समिट में इस पहल के बारे में जानकारी दी.

No comments