पटियाला में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड: कर्नल और उनके बेटे से मारपीट का मामला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मारपीट का पूरा मामला वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।
पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था। एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 45 दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम सेना के अधिकारी के मामले में माफी मांगते हैं। हम सेना का पूरा सम्मान करते हैं।

No comments