Breaking News

राजस्थान में 60 दिन तक होगी नहर बंदी

रिलाइनिंग के चलते होगी नहर बंदी
इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. राजस्थान में 60 दिन तक नहर बंदी होगी. डब्लयूआरडी की माने तो 30 दिन आंशिक और 30 दिन पूर्ण नहर बंदी होगी. 26 मार्च से 26 अप्रैल तक आंशिक नहर बंदी होगी. इस दौरान पेयजल के लिए नहर से 2 हजार क्यूसेक पानी मिलेगा.
27 अप्रैल से 27 मई तक आईजीएनपी से पूर्ण नहर बंदी रहेगी. पूर्ण नहर बंद के दौरान भी जलदाय विभाग इंतजाम करेगा. जलदाय विभाग ने डिग्गियों को भरने का काम शुरू कर दिया है.
राजस्थान और पंजाब में रिलाइनिंग के चलते नहर बंदी होगी. राजस्थान में सवा तीन किलोमीटर तक रिलाइनिंग होनी है. जबकि पंजाब में 16 किलोमीटर तक रिलाइनिंग होनी है.

No comments