आरपीएससी शिक्षक फोरम ने पुलिसकर्मियों की मांगों को बताया जायज
मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की अपील
आरपीएससी शिक्षक फोरम ने राजस्थान पुलिस कर्मियों की मांगों को उचित बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की है। फोरम के प्रवक्ता अभय सक्सेना ने कहा कि पुलिसकर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन समाधान न होने के कारण उन्होंने होली जैसे पावन पर्व से भी दूरी बनाकर विरोध जताया है।
फोरम के जिलाध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या और जिला संयोजक कैलाश शर्मा ने कहा कि अन्य विभागों की तरह पुलिस में भी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के तहत प्रमोशन, वेतन विसंगति का समाधान और साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। पुलिसकर्मियों को अन्य सरकारी विभागों के समान सुविधाएं, बेहतर वेतनमान और उत्तम भोजन मिलना चाहिए।

No comments