एम्स से डिस्चार्ज हुए उपराष्ट्रपति, आज से काम पर लौटे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबियत पिछले कुछ दिनों से नासाज थीं. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां से 12 मार्च के दिन ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया. लेकिन आज उन्होंने संसद पहुंचकर सबको हैरान कर दिया. संसद पहुंचने पर राज्य सभा के उपसभापति हरविंश नारायण सिंह ने फूल देकर उनका स्वागत किया. अमूमन इंसान जब अस्पताल जाता है तो उसे कुछ दिन आराम करने के लिए बोला जाता है. मगर 73 वर्षीय उपराष्ट्रपति आज अपने सभी जरूरी काम में व्यस्त दिख रहे हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत थीं. 17 मार्च से राज्यसभा की कार्यवाही में उपराष्ट्रपति ने फिर से अध्यक्षता कीं.

No comments