Breaking News

जयपुर रेलवे स्टेशन से 4 साल का बच्चा किडनैप

जयपुर रेलवे स्टेशन से 4 साल के बच्चे का किडनैप हो गया। बच्चा स्टेशन पर बहनों के पास खेल रहा था। एक दंपती वहां से गुजरे। बच्चे को अकेला देख उन्होंने कुछ देर रेकी की। आपस में बात की और फिर महिला खेलते हुए बच्चे को उठाकर ले गई। घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जयपुर जीआरपी थाना पुलिस फुटेज के आधार पर किडनैपर्स और बच्चे की तलाश कर रही है। जीआरपी थाने के एएसआई जगदीश ने बताया कि घटना 14 मार्च (शुक्रवार) रात 11 बजे की है। जयपुर जंक्शन पर प्रियंका पांडेय (42) अपने तीन बच्चों के साथ बैठी थी। वह पीहर सिवान (बिहार) जाने के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन आई थीं।

No comments