अजमेर में बीड़ी के गोदाम में आग,9 से ज्यादा गाडिय़ों ने पाया काबू
अजमेर की कालू की ढाणी स्थित बीड़ी के गोदाम में आज सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग की 9 से ज्यादा गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने आग लगाने का शक जाहिर किया है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आग की सूचना पर गोदाम मालिक परिवार सहित मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। चीफ फायर ऑफिसर जगदीश प्रसाद ने बताया कि 9 से ज्यादा गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

No comments